वजीरगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत् दस्त से होने वाली शिशु मृत्यु दर को शून्य तक लाने के लिये शुक्रवार को सीएचसी परिसर में स्टॉल लगाकर शुरूआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नितीन कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 225 आशा कार्यकत्र्ता एवं सेंटर हेड एएनएम सहीत अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक घरों में जाकर 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जिंक और ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराया जायगा तथा संबंधित मरीज की खोज कर उसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी जायगी और मरीज को अस्पताल तक लाने को प्रेरित किया जायेगा। यह अभियान आगामी 14 सितंबर तक क्षेत्र में चलायी जायगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नितीन कुमार ने स्टॉल पर मरीजों को ओआरएस घोलकर भी पिलाया। अभियान के शुभारंभ मौके पर बीएमसी गिरजेश सिंह, आशा प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, चिकित्सक संजय कुमार, एएनएम सूर्यमणी सिन्हा सहीत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।












