Saturday, March 14, 2026
HomeBiharगयाजी में पितृपक्ष मेला को लेकर खाद्य व्यापारियों के साथ बैठक, स्वच्छता...

गयाजी में पितृपक्ष मेला को लेकर खाद्य व्यापारियों के साथ बैठक, स्वच्छता एवं शुद्धता पर दिए गए कड़े निर्देश

गयाजी।जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आगामी पितृपक्ष मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए आज खाद्य व्यापारियों, होटल मालिकों, ढाबा संचालकों, मिठाई दुकानदारों, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विक्रेताओं एवं पनीर विक्रेताओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक तीन स्थानों – स्टेशन रोड, विष्णुपद-चाँद चौरा एवं बोधगया में अलग-अलग संपन्न हुई।

बैठक में अधिकारियों ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को FSSAI 2011 के Schedule-4 के अनुरूप साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अच्छे एवं ब्रांडेड कंपनियों के खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करने की बात कही गई।

पैकेज्ड फूड: पैकेट पर विनिर्माण तिथि, बेस्ट बिफोर और बैच नंबर देखकर ही उपयोग करने का आदेश दिया गया।

पानी विक्रेता: पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर केवल अच्छी कंपनी का ही बेचने का निर्देश दिया गया। नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पनीर एवं खोवा: मिलावटी पनीर व खोवा बेचने पर सख्त कानूनी कार्रवाई एवं प्रतिष्ठान सील करने की चेतावनी दी गई।


बैठक में सिविल सर्जन गया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) गया एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय गया के पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। सिविल सर्जन ने स्पष्ट कहा कि किचन की प्रतिदिन सफाई अनिवार्य है, अन्यथा गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी खाद्य व्यापारियों को संकल्प दिलाया गया कि वे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सेवा प्रदान करेंगे तथा गया जी की छवि को उज्ज्वल बनाएंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!