गयाजी।+2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय फतेहपुर के छात्राओं ने पुलिस प्रशासन को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व को मनाया.
सैकड़ों की तादाद में थाना परिसर पहुंची स्कूली छात्राओं ने वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधकर समाज को यह संदेश दिया कि घर में जब हम रहते हैं तो हमारे सुरक्षा माता-पिता भाई करते हैं, लेकिन जब घर से बाहर निकलते हैं और समाज के लोगों को सुरक्षा का जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहती है. पुलिस प्रशासन 24 धंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं एवं अपने घर परिवार से दूर रहते हैं, इस परिस्थिति में उन्हें ऐसा एहसास नहीं हो की रक्षा बंधन के पावन पर्व पर उन्हें अकेलापन महसूस हो इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से प्रार्थना कि उनकी लंबी आयु हो वे दीर्घायु रहें. भगवान उन्हें अधिक ऊर्जा दें ताकि हम सबों को एवं समाज को अच्छे से सेवा कर सकें। वजीरगंज डीएसपी ने कहा कि आज इस पावन अवसर पर बच्चों ने परिवार की दूरी को एहसास नहीं होने दिया बच्चों से उन्होंने कहा कि अच्छे से पढ़ाई करो मेहनत करो एक दिन आप लोग भी इस वर्दी के योग रहेंगें। थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर फतेहपुर श्री प्रशांत कुमार सिंह ने कहा की बच्चियों के द्वारा जो यह कार्यक्रम किया गया है काफी ही अद्भुत है और मुझे भी अपने परिवार एवं परिवार के सदस्यों से दूरी का एहसास आज नहीं होने दिया, हम भी संकल्प लेते हैं कि जहां भी रहेंगें हम समाज एवं बच्चियों को सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें और उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूरी बनाकर रखें सकारात्मक न्यूज़ को ही देखें एवं मन लगाकर पढ़ाई का कार्य करें. वहीं मौक पर शिक्षक संतोष कुमार, राम प्रकाश कुमार, गोपाल रजक एवं वरीय शिक्षिका कुमारी नीलम उपस्थित रहे.












