शेरघाटी।रक्षा बंधन के अवसर पर नूतन नगर स्थित के.के. कम्पटीटिव क्लासेस के डायरेक्टर एवं समाजसेवी कुंदन कुमार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी एक अनोखी पहल की। उन्होंने अपने कोचिंग संस्थान की छात्राओं के साथ शेरघाटी उपकार जेल का दौरा किया, जहाँ छात्राओं ने जेल अधीक्षक सतीश कुमार, जेलर सुनील कुमार और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को राखी बाँधी।
रक्षासूत्र बाँधते हुए छात्राओं ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने बहनों को आशीर्वाद दिया। कुंदन कुमार ने बताया कि राखी केवल रेशम की डोर नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में शिक्षक गौरव सिंह, पिंटू कुमार, राजा जी, कादिर खान, रुपेश कुमार समेत अन्य सहयोगी मौजूद रहे। छात्राओं में मेघा कुमारी, रेशमी कुमारी, रिंकी कुमारी, ख़ुशी कुमारी, रूपा कुमारी, जुगुनू कुमारी, स्नेहा कुमारी, सोनम कुमारी समेत लगभग दो दर्जन छात्राएं शामिल थीं। कार्यक्रम में सभी ने भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा को उत्साहपूर्वक मनाया।












