Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharविद्यार्थी अनुशासन के साथ निरंतर अध्ययन करें, मिलेगी सफलता: केंद्रीय मंत्री

विद्यार्थी अनुशासन के साथ निरंतर अध्ययन करें, मिलेगी सफलता: केंद्रीय मंत्री

बरनवाल समाज के प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित




गया जी‌। स्थानीय हरिदास सेमिनरी स्थित ऑडिटोरियम में गया नगर बरनवाल सेवा समिति की ओर से अहिबरन मेधा सम्मान समारोह सह बरन प्रेरणापुंज सम्मान समारोह एवं वार्षिक योजना सह आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम, बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष महानगर जदयू राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल, इं अवधेश कुमार ‌समेत मंचासीन नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया‌
स्वागत उद्बोधन में राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने आगत सभी बरनवाल बंधुओं का अभिनंदन करते हुए समाज की एकजुटता पर चर्चा की।  उन्होंने सभी सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीतन राम मांझी ने बरनवाल समाज के बीपीएससी, दरोगा, नीट, आईआईटी, मैट्रिक और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश की तरक्की का मार्ग है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं। छात्र और छात्राओं को निरंतर अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। बेरोजगारी को दूर करने के लिए हमने अपने विभाग से कौशल शिक्षा को स्थान दिया है।उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के बाद भी लोगों में मानवीय मूल्यों की कमी आ रही है। शिक्षित होकर अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए भी सोच तभी हमारा देश का विकास हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से गया शहर का तेजी से विकास हो रहा है। विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर बनने से पूरे विश्व स्तर पर इसकी पहचान अलग तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि 78 वर्षों के बावजूद भी वैश्य समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। कहीं ना कहीं इसमें कोई कमी है। राजनीतिक भागीदारी के लिए वर्णवाल वैश्य समाज को एकजुट होना होगा। इसके लिए हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे। समारोह के दौरान बरनवाल समाज ने गया शहरी क्षेत्र से अपने समाज के नेता राजू बरनवाल को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।
समारोह में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पवन,सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्की बरनवाल, महेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार,कंचन कुमार, विकास रंजन, उत्तम बरनवाल, संजय बरनवाल, ममता बरनवाल, अभिषेक राज सहित बड़ी संख्या में बरनवाल समाज के विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षाविद शामिल हुए।

Most Popular

error: Content is protected !!