Saturday, March 7, 2026
HomeBiharसब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त मचा...

सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त मचा हड़कंप

गयाजी शहर से एक चौंकाने वाली खबर प्रकाश में आया है। एसएसपी ऑफिस के मीडिया सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दरोगा अनुज कश्यप सहरसा जिले के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से गया के एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित थे। उनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टि जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। अनुज कश्यप की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत गहन जांच की जा रही है। अनुज कश्यप बहुत ही तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर था उनके जानने वाले में सुनने के बाद सन रह गए

Most Popular

error: Content is protected !!