Sunday, March 8, 2026
HomeBiharसब इंस्पेक्टर स्वीटी कुमारी से आजीज आकर सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने...

सब इंस्पेक्टर स्वीटी कुमारी से आजीज आकर सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने की खुदकुशी स्वीटी कुमारी पुलिस हिरासत में

पिता ने बताई पूरी बातें

गया जी। बिहार के गयाजी में एसएसपी मीडिया सेल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में चौंकाने वाला बात प्रकाश में आई है. साथी महिला सब इंस्पेक्टर से आजीज होकर सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने खुदकुशी की है.

सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप के पिता भावनाथ मिश्रा ने बताया कि मेरे बेटे को बैचमेंट महिला सब इंस्पेक्टर स्वीटी कुमारी लगातार आजीज़ कर रही थी और लगातार अपनी पत्नी को तलाक देने और शादी करने का दबाव बना रही थी. महिला सब इंस्पेक्टर कहती थी कि तुम अपनी पत्नी को छोड़ दो और मुझसे शादी कर लो उसी के दबाव में मेरे बेटे अनुज कश्यप ने खुदकुशी कर जान दी है. सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप के पिता ने महिला सब इंस्पेक्टर पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप के पिता का दावा है कि बेलागंज थाना में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर स्वीटी कुमारी लगातार अनुज कश्यप पर दबाव बना रही थी और शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रही थी जबकि अनुज कश्यप शादीशुदा था और उसकी पत्नी चार महीने की प्रेग्नेंट भी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप की मौत से पहले आखिरी बार इस महिला दरोगा से फोन पर बात हुई थी,  जांच का विषय है कि उन दोनों के बीच रात में क्या बातचीत हुई थी. फिलहाल रामपुर थाना की पुलिस बेलागंज में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर स्वीटी कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है.


मृतक सब इंस्पेक्टर अनुज कश्यप के पिता बेटे की याद में डूबे हुए रहे. वह कहते हैं कि जब अनुज 1 साल का था तभी उसकी मां गुजर गई थी मैंने उसे मां-बाप दोनों बनकर पाला कोई कमी नहीं रखी. उसकी हर पसंद को हमने पूरी की. बहुत सीधा-साधा और प्यारा बच्चा था. अनुज कश्यप को ना पत्नी से परेशानी थी, ना ससुराल से कोई टेंशन था, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया.

Most Popular

error: Content is protected !!