Sunday, March 29, 2026
HomeBiharवजीरगंज में झपट्टामार उचक्का पकड़ा गया

वजीरगंज में झपट्टामार उचक्का पकड़ा गया

किया पुलिस के हवाले

वजीरगंज। शनिवार की संध्या पहर वजीरगंज बाजार में एक उचक्का आम लोगों के हत्थे चढ़ गया। पीड़ित भूरा निवासी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में 60 हजार रूपए रखे थे, बाजार में एक दुकान से दवा लेने गए थे, तभी शातिर ने उनकी डिक्की से पैसा निकाल लिया और भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से 42 हजार रूपए बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शातिर कटीहार जिला अंतर्गत कोड़ा थाना का रहने वाला है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह बता दें कि वजीरगंज में कई माह से ऐसी घटनाएं हो रही थी, लेकिन एक भी उचक्का पकड़ा नहीं जा सका था। इस बार उचक्का पब्लिक के हत्थे चढ़ गया और पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!