Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharबेलागंज में चोरों का आतंक, शेखपुरा गांव में सेना में जवान के...

बेलागंज में चोरों का आतंक, शेखपुरा गांव में सेना में जवान के घर में चोरी की भीषण घटना

पच्चीस लाख के जेवरात और अन्य समान ले गया चोर।


बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक सेना के जवान का एक बंद घर को निशाना बनाकर चोर करीब 25 लाख रुपया के जेवरात और अन्य समान लेकर फरार हो गया। पीड़ित सेना के जवान कमलेश  कुमार के भाई ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों में यह चौथी चोरी की घटना है, जिससे गांव में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अभी तक हुई किसी घटना का अनुसंधान में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। वहीं बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!