Wednesday, April 1, 2026
HomeBiharविजडम आवासीय विद्यालय में 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित।

विजडम आवासीय विद्यालय में 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित।

शेरघाटी।शहर के नूतन नगर स्थित विजडम आवासीय विद्यालय में बुधवार को 14वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार एवं सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। विद्यालय के संस्थापक सुनील कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं वीर सपूतों का मानचित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम की भी घोषणा की गई, जिसमें सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह को सफल बनाने में कुंदन कुमार, सत्यम कुमार, प्रकाश कुमार, अबनिस कुमार, आइसा मरियम एवं विकास कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Most Popular

error: Content is protected !!