Monday, July 27, 2026
HomeBiharरोपनी कर रहे किसान को घेरकर हमला, ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे...

रोपनी कर रहे किसान को घेरकर हमला, ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे आरोपित

कोंच। करमदास मौजा में धान की रोपनी कर रहे किसान पर कथित रूप से हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने कोंच थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
ढिबरी गांव निवासी चंद्रदीप यादव ने बताया कि वह अपने खेत में रोपनी कार्य में लगे हुए थे। तभी सलोनीबिगहा गांव के कुछ लोग पिस्टल के साथ वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से खेत में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!