Friday, March 13, 2026
HomeBiharपूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती मनाई गई

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती मनाई गई

गयाजी।बिहार भाजपा के संगठनात्मक कद के महान नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा कार्यालय नूतन नगर में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धां सुमन अर्पित  किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के नेता डॉ. मनीष पंडित मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी जी बिहार की राजनीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने सिद्धांत, संघर्ष और संगठन के बल पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की।डॉ. मिश्रा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के लगभग 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार जिस अराजकता, भ्रष्टाचार और अपराध के दौर से गुज़रा, उसे आम जनता ने “जंगल राज” के रूप में महसूस किया। उस कठिन समय में सुशील कुमार मोदी जी ने निडर होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और सड़क से सदन तक जनहित की आवाज़ बुलंद की। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी सरकार की नीतियों का तार्किक विरोध किया और जनता को सच से अवगत कराया।उन्होंने आगे कहा कि सुशील कुमार मोदी जी ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में स्थापित किया। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही बिहार में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनाने में सफल हुई। उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई दिशा मिली। वित्तीय अनुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताने कहा कि आज उनकी जयंती पर हम  उन्हें नमन और वंदन करते हुए श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा सुशील कुमार मोदी जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोतहैऔरउनकाविचारधारा-आधारित संघर्ष सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व बिहार की राजनीति में अमिट छाप छोड़ गया है, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा याद रखेंगी। नमन करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह दीपक पांडेय गोपाल प्रसाद यादव राजू मिश्रा धर्मेंद्र प्रसाद सुनील मिश्रा महेश यादव सहित अन्य

Most Popular

error: Content is protected !!