Thursday, March 5, 2026
HomeBiharसिंघौल गांव में एक वृद्ध व्यक्ति के शव मिलने से  मचा हड़कंप

सिंघौल गांव में एक वृद्ध व्यक्ति के शव मिलने से  मचा हड़कंप

बेलागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में एक वृद्ध व्यक्ति के शव मिलने से हड़कंप मच गया, यह मामला बीते रात की बताई जा रही है कब हत्या हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन लोगों ने जब अहले सुबह खेत पर जाने के लिए निकले तो पास के ही नहर में एक शव को तैरते देखा गया, जिसको गांव वाले के मदद से निकाला गया, तो मृतक की पहचान सिंघौल गांव निवासी 70 वर्षीय उमेश ठाकुर के रूप में पहचान की गई। मृतक के पुत्र अनिल ठाकुर ने बताया कि मेरे पिताजी शाम के 7:00 बजे तक पाइप बिछा कर अपने खेत का पटवन कर रहे थे, हम लोग मजदूर किस्म के परिवार हैं सिंघौल गांव ही निवासी मुकेश शर्मा जो गयाजी में वकील है उनके खेती के काम करते हैं वही पटवन कर रहे थे, तो रात को जब खाना खाने के लिए वापस नहीं आए तो हम लोग खोजबीन शुरू कर दिए सुबह में जब सूचना मिली की नहर में शव तैर रहा है, और जब हम लोग ग्रामीणों के साथ देखने के साथ गए तो तो पता चला कि है मेरे पिताजी ही हैं मेरे पिताजी को किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, और पटवन का जो पाइप होता है, जगह-जगह पर कटा हुआ है देखने से यही प्रतीत होता है कि कोई पाइप पटवन का पाइप चोरी करने आया था तो मेरे पिताजी ने रंगे हाथ पकड़ लिया जिससे उनके और चोर के बीच हाथापाई हुई किसी चीज से हमारे पिताजी को मुंह पर मार दिया और नहर में फेंक दिया जिससे मेरे पिताजी की मौत हो गई। वहीं थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यह मामला रात का बताया जा रहा है, ग्रामीणों के अनुसार रात के पटवन करते समय चोरों के बीच हाथा बाही हुई, जिससे उनके नाक पर चोट लग गया और खून बहने लगा आरोपी ने इन्हें नहर में धक्का दे दिया खून ज्यादा बहने से या नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। शव को हमने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है, पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!