गयाजी।भारत के वीर जवानों ने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसकी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारत ने एक बार फिर अपने साहस और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस बार मैदान युद्ध का नहीं बल्कि खेल का था। क्रिकेट के एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवाओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना से पाकिस्तान को मात देकर विजेता का ताज अपने नाम किया। यह जीत न केवल खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण भी है।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारत की धरती पर वीरता, साहस और अडिग शक्ति की परंपरा रही है। जिस प्रकार हमारे वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरे विश्व को भारत की सैन्य शक्ति का परिचय दिया था, उसी प्रकार आज हमारे खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में पाकिस्तान को हराकर भारत के आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा का संदेश दिया है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह दोहरी खुशी का अवसर है। एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक की यादें देशवासियों को गौरवान्वित करती हैं, तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों की यह शानदार जीत हर युवा के उत्साह है सभी भारतीय खिलाड़ी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं
–
