xmtradingxmtradingxmtradingxmtradingaresbetaresbet girişaresbetyakabetyakabet girişyakabetyakabet girişsüratbetsüratbet girişsüratbetsüratbet girişatlasbetatlasbet girişatlasbetatlasbet girişteosbetteosbet girişteosbetteosbet girişsonbahis girişsonbahissonbahis güncelenbetenbet girişenbetenbet girişwinxbetenbet girişwinxbetwinxbet girişsonbahissonbahis girişkulisbetkulisbet girişkulisbetkulisbet girişaresbetaresbet girişaresbetaresbet girişenbetenbet girişenbetenbet girişyakabetyakabet girişteosbetteosbet girişteosbetteosbet girişkulisbetkulisbet girişkulisbetkulisbet girişenbetenbet girişenbetenbet girişaresbetaresbet girişyakabetyakabet girişyakabetkulisbetkulisbet girişkulisbetteosbetteosbet girişteosbetaresbetaresbet girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibom güncelkulisbetkulisbet girişkralbetkralbet girişyakabetyakabet girişaresbetaresbet girişteosbetteosbet girişbetpipobetpipo girişwinxbetwinxbet girişcasinoroyalcasinoroyal girişoslobetoslobet girişsonbahissonbahis girişcasinoroyalsweet bonanza oynasweet bonanzasweet bonanzasweet bonanza oynasweet bonanza oynasweet bonanzapiabellacasinopiabellacasino girişroyalbetroyalbet girişlordbahislordbahis girişmasterbettingmasterbetting girişyakabetyakabet girişwbahiswbahis girişultrabetultrabet girişbetnanobetnano girişgalabet girişgalabetgalabetenbet girişenbetenbetteosbet girişteosbetteosbetpadişahbet girişpadişahbetpadişahbetatlasbet girişatlasbetatlasbetsüratbet girişsüratbetsüratbetsweet bonanza oynasweet bonanza oyna
Wednesday, January 21, 2026
HomeBiharसारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "नशा मुक्त सारण" के तहत...

सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नशा मुक्त सारण” के तहत भारी मात्रा में गांजा के साथ सोने, चांदी और हीरे के आभूषण एवं नगद राशि बरामद सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

सारण। रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम गोदना मठिया निवासी रामेंद्र उर्फ रविन्द्र गिरी अपने दूकान तथा घर पर गांजा की बिक्री एवं सप्लाई कर रहें है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा एएसपी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उक्त व्यक्ति के घर एवं दूकान पर विधिवत छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में उक्त व्यक्ति के दूकान से तीन पॉलिथिन गांजा बरामद कर रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही छापामारी के दौरान इनके घर के पीछे स्थित शौचालय के बगल से एक प्लास्टिक के बोड़े/ स्टील ड्रम एवं पॉलिथिन में रखे गांजा बरामद कर 01 अन्य अभियुक्त धमेन्द्र गिरी, पिता-स्व० महेश गिरी, साकिन-गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों से बरामद गांजे के बारे में पुछ-ताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि ये लोग गांजा का व्यवसाय करते हैं, तथा इनके निशानदेही पर छापामारी कर घर में छिपाकर रखे हुए भारी मात्रा में गांजा तथा जमीन का 06 कागजात, सोने-हीरे तथा सोने जैसा आभूषण-199.300 ग्राम, चांदी जैसा आभूषण-643 ग्राम, नगद राशि-89520/- एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया।

इस अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ कारोबार में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्त 1. निक्की प्रसाद, 2. रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया को सिवान जिलान्तर्गत चौनपुर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड सं0-253/25. दिनांक 01.08.25, धारा-112 (2) (बी)/111 (3)/111(4)/111 (6) बी. एन.एस. एवं 20 (बी) (ii) (सी) / 27 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

इनके द्वारा नशे के व्यापार का संगठित अपराध कर अकूत संपत्ति जमा की गयी है, जिसको विधिवत 107 BNSS के तहत सारी संपत्ति जब्त करवाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की गयी है। इस केस का स्पीडी ट्रायल के माध्यम से विचारण करवा कर शीघ्र कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा, तथा छापामारी टीम में शामिल सभी सदस्यों को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।

नशे के विरुद्ध सारण पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी, पिता-स्व० महेश गिरी, साकिन गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।

2. धमेन्द्र गिरी, पिता स्व० महेश गिरी, साकिन गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।

3. निक्की प्रसाद, पिता स्व० बह्मा जी प्रसाद, साकिन-चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।

4. रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया, पिता-स्व० बह्मा जी प्रसाद, साकिन-चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।

> जप्त सामानों की विवरणी :-

> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

1. गांजा कुल-129 कि०ग्रा०

2. सोने तथा सोने जैसा दिखने वाला आभूषण-199.300 ग्राम

3. चांदी जैसा आभूषण-643 ग्राम

4. नगद राशि-89,520 रू0

5. बुलेट मोटरसाइकिल-01

6. विभिन्न बैंकों के पासबुक / चेकबुक-04

7. आधार कार्ड-02

8. जमीन का कागजात (वैल्यू लगभग 10 लाख)

9. अन्य पैन कार्ड. ए.टी.एम. कार्ड

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर।

2. पुलिस उपाधीक्षक, यातायात।

3. अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर।

4. थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं थाना के पदा०/कर्मी।

5. जिला आसूचना इकाई, सारण।

6. विशेष बाइक गस्ती टीम।

Most Popular

error: Content is protected !!