बेलागंज। एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम परिसर में स्थित कमला पुस्तकालय सभागार में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह 65 पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रीबाबू को याद करते हुए कहा कि वे युग पुरष थे जिनके योगदान से भारत को आजादी, समाज को कुरीतियों से, किसानों को जमींदारों मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आधुनिक बिहार के निर्माता रहे श्रीबाबू को अबतक भारत रत्न का न मिलाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के समान है। जिसकी मांग वर्षों से कि जा रही है। लोगों ने बिहार सरकार से तत्काल श्रीबाबू को भारत रत्न मिले इसके लिए अनुशंसा करने की अपील है। आज बिहार जिस विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है वह श्रीबाबू के बनाए गए नक्शे कदम का देन है। इस दौरान ट्रस्ट के संरक्षक सरोज सिंह रविशंकर कुमार कुनाल शर्मा उपस्थित थे।












