Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharबीपीआईसी की बैठक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसरा भवन का भी उठा...

बीपीआईसी की बैठक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसरा भवन का भी उठा मुद्दा

वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की तीसरी बैठक आयोजित की गई। सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि बैठक में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से योजनाओं के विकास के बारे में चर्चा की गई। जिसमें हसरा मध्य विद्यालय का अपना भवन बनवाने का प्रस्ताव पर पुन: चर्चा की गई, फिलहाल विद्यालय निकट के प्राथमिक विद्यालय धरमपुर के नये भवन में चलाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसपर पदाधिकारियों ने कहा कि भवन निर्माण में जल्द से जल्द पहल करने के लिये शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। वहीं बैठक के दरम्यान सही मूल्य पर खाद बिक्री करवाने, बाजार से अतिक्रमण हटाने, श्रमिकों को मुआवजा सहीत अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाने, मनरेगा से संचालित योजनाओं का टीम गठित कर अवलोकन करने, भूमि व्योरा सुधार महाअभियान के संचालन एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्य सहीत अन्य विभागों के कार्यों से संबंधित शिकायतें सुनी गई और प्रस्ताव परित करते हुए संबंधित आदेश भी दिये गये। बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ, एमओ, सांख्यिकी पदाधिकारी सहीत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह एवं संचालन बीडीओ प्रभाकर सिंह ने की। बैठक में समिति उपाध्यक्ष विनय कुमार, विकास कुमार, सदस्य बच्चु प्रसाद कुशवाहा, रंजीत कुमार, आरीफ हुसैन, सतिश कुमार सिन्हा, क्रांतिविर शर्मा सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!