गयाजी। जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बगिया मोड़ के समीप से बुधवार कि दोपहर कोठी गांव निवासी मुनवर खान उर्फ़ तब्बू खान को अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिए जिसकी लिखित शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी परिजनों ने पुलिस से कि गई शिकायत मे कहा कि तब्बू घर से गंगटी बाजार निकला था जिसको रास्ते मे ही अपहरण कर लिया गया. पुलिस को आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी और वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक गया के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमे इमामगंज, छकरबंधा, भदवर थाना कि पुलिस एवं तकनिकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया.विशेष टीम द्वारा त्वरित तकनिकि अनुशंधान शुरू किया गया संभावित ठिकानो कि पहचान एवं गुप्त सुचना के आधार पर छकरबंधा के पीछूलिया जंगल मे सघन छापेमारी अभियान चलाया गया पुलिस के इस प्रभावी एवं दबावपूर्ण के परिणामस्वरूप अपहरण युवक को अपहरणकर्ताओं द्वारा भयवश मुक्त कर दिया गया. तत्पश्चात अपहरण किए गए युवक मुनव्वर खान उर्फ़ तब्बू खान को इमामगंज थानातर्गत नकटी पुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया. अपहरण किए गए युवक से संछिप्त पूछताछ एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि घटना पूर्व नियोजित थी जिसमे कई लोगो कि संलिप्तता रही है.घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं कुछ संलिप्त अभियुक्तों कि पहचान कि गई है जिसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कि जा रही है.अपहरण किए गए युवक के परिजनों से आठ लाख रुपया का डिमांड किया जा रहा था.इधर एसडीपीओ ईमामगंज कमलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है.












