Wednesday, June 24, 2026
HomeBiharबंद घर में चोरी की प्रयास के लिए घुसे चोर को ग्रामीणों...

बंद घर में चोरी की प्रयास के लिए घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र के टाही बिगहा मोड़ के समीप ग्रामीणों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को समय रहते टालने में कामयाब रही। पुलिस ने ग्रामीणों के निशानदेही पर एक बंद घर में ताला तोड़कर चोरी के नियत से घुसे एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चोर जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के मखदुमपुर बाजार के कारगिल चौक निवासी सतेंद्र प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसके बाद चाकंद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से चोरी से संबंधित कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मखदुमपुर थाना से संपर्क कर आरोपी के पते एवं आपराधिक पृष्ठभूमि का सत्यापन किया गया है।
थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पकड़ा गया युवक अंकित कुमार का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। यह पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में जेल जा चुका है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त और सख्ती से  बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों एवं आमजनों से भी इस तरह के अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Most Popular

error: Content is protected !!