भिंदासपुर में चोरी व आगजनी, गांव में
बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के भिंदासपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अजय कुमार शर्मा एवं विवेकानंद झा के घरों का ताला तोड़कर नकद, जेवरात सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। चोरी के बाद असामाजिक तत्वों ने हरेंद्र शर्मा के गौशाला व खलिहान में आग लगा दी, जिससे कई मवेशी झुलस गए और धान-नेवारी जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना पर बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।












