वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कान्धा के प्रधान शिक्षक विपिन कुमार का आपाचि बाईक को चोरों ने दिनदहाड़े उड़ा लिया |
प्रखंड के अमैठी पंचायत के ग्राम बभनी टोला बरबिगहा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि मैं प्राथमिक विद्यालय कांधा में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ एवं वजीरगंज विद्युत पावर ग्रीड के निकट किराए पर कमरा लेकर रहता हूँ |सोमवार को स्कूल में छुट्टी के बाद संध्या करीब 5 बजे जब अपने किराए के मकान के आगे अपनी बाईक को लगाकर उपर गया एवं कुछ देर बाद नीचे आया तो बाईक को गायब पाया |काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो मैने वजीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई |
वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित के प्राथमिकी के आवेदन के निशानदेही पर बाईक की बरामद करने के लिये छापामारी की जा रही है |












