Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharवजीरगंज के सहिया गांव में चोरों का धावा बोला , 20 लाख...

वजीरगंज के सहिया गांव में चोरों का धावा बोला , 20 लाख से अधिक की संपत्ति हुई  चोरी

वजीरगंज। प्रखंड के  सहिया गांव में बीती रात्रि एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित श्रीकान्त कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वे अपने परिवार के साथ रामगढ़ गए हुए थे और घर की देखभाल के लिए गांव के एक व्यक्ति को चाभी सौंप दी थी।
उस व्यक्ति ने रात में तबीयत खराब होने की वजह से कमरा बंद कर अपने घर चले जाने की बात कही। मंगलवार की  सुबह जब श्रीकान्त सिंह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला खुला मिला। दो कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने बक्सों और गोदरेज को निशाना बनाया। गोदरेज में 25 हजार रुपये नकद, पत्नी के जेवर और माता के जेवर व एक लाख रुपये चोरी हो गए। चोरों ने बीस ग्राम का जिउतिया, कान की बाली, चेन सहित अन्य जेवर भी ले गए, जिसकी कीमत लगभग 18 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
श्रीकान्त सिंह ने बताया कि चोरों को शायद जानकारी थी कि किस कमरे में पैसे और जेवर रखे हैं, क्योंकि अन्य कमरों में कोई उत्पात नहीं किया गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया  कि पीड़ित के आवेदन के अनुसार  आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!