वजीरगंज में जनप्रतिनिधि महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मुखिया संघ ने की बैठक
वजीरगंज।त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि संगठनों के आह्वान पर अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 24 अगस्त को पटना के बापू सभागार भवन में जनप्रतिनिधि महासम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रखंड के पतेड़ मंगरावां पंचायत मुखिया सह जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार उर्फ डब्लू यादव की अध्यक्षता में वजीरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों का एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया |
बैठक में मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय एवं उपाध्यक्ष विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह ने बताया कि पंचायती राज एवं ग्राम कचहरी की व्यवस्था राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा लगातार ध्वस्त करने किया जा रहा है |दुर्भाग्य का विषय है कि भारतीय संविधान के 73वें संशोधन से पंचायती राज व्यवस्था शक्ति में आयी तथा बिहार एक अनोखा राज्य जहा त्रिस्तरीय के साथ ग्राम कचहरी नामक संस्था उत्कृष्ठ कार्य कर रही है ,पर विडंबना है कि हमारे अधिकारों का लगातार किया जा रहा है |अपनी 15 सूत्री मांगों एवं हक और अधिकार की मांग को लेकर आगामी पटना के बापू सभागार भवन में राज्य भर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे इसके लिये सभी प्रखंडों का दौरा कर बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है | मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि पूरे गया जिले से सैकड़ों प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में भाग लेंगे जिसके लिये रणनीति तैयार की जा रही है |
इस मौके पर सकरदास नवादा पंचायत मुखिया मुन्ना सिंह ,करजरा मुखिया राजकुमार शर्मा , विशुनपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जतन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।












