डोभी /गयाजी ।समेकित जांच चौकी, डोभी पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक उजला रंग के टाटा सफारी सरकारी कार से अवैध विदेशी शराब एवं बीयर की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों मेंजिनेश कुमार चालक, पिता– सुरेश प्रसाद सिंह, निवासी सहदुल्लापुर, थाना– गंगा ब्रिज, जिला– वैशाली (बिहार), उम्र करीब 30 वर्ष,शशिकांत सिंह, पिता– चंद्रशेखर सिंह, निवासी सहदुल्लापुर, थाना गंगा ब्रिज, जिला वैशाली (बिहार), उम्र करीब 31 वर्ष,शिवम कुमार, पिता राजकिशोर सिंह, निवासी– सेहपुर गंगर, थाना– बिदुपुर, जिला– वैशाली बिहार, उम्र करीब15वर्ष,शामह।कुल 184.740 लीटर (381 बोतल) अवैध विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई है। साथ ही टाटा सफारी कार को भी जब्त करलिया गया है।पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। छापेमारी दल में श्री बटेश यादव, श्री विजय कुमार, श्री हनलाल कुमार, श्री धर्मेंद्र बैठा , स.अ.नितथा चालक सिपाही प्रेम बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।












