Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharविद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

वजीरगंज । राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा गया द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को वजीरगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दखिनगांव स्थित सीआरसी मध्य विद्यालय दखिनगांव में संपन्न हुआ। आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव और तीन सदस्य शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। मौके पर मौजूद प्रशिक्षक कृष्ण कुमार पासवान एवं शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्हें यह अहसास दिलाना है कि विद्यालय उनका अपना है, इसकी प्रगति में उनकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय, संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। साथ ही, बच्चों के माता-पिता, अभिभावक एवं समुदाय की भी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण में संकुल स्तर के कन्या मध्य वजीरगंज ,उर्दू मध्य विद्यालय वजीरगंज ,मध्य विद्यालय दखिनगांव एवं प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर के पदेन सदस्य सहित पांच सदस्य शामिल हुए |
इस मौके पर संकुल संचालक मनीष कुमार ,समन्वयक कृष्ण कुमार , शिक्षकों में राकेश कुमार ,स्वाति कुमारी प्रमोद कुमार ,राकेश कुमार ,उपेंद्र नाथ कौशल ,प्रभाकर कुमार ,ज्योत्सना शाही ,निक्की कुमारी ,विनोद कुमार ,संतोष कुमार,रविरंजन कुमार , सहित समिति के सदस्य नाज प्रवीन , बेबी देवी, गीता देवी ,अन्नू गुप्ता ,सीमा खातून ,मीना देवी ,बबीता देवी ,ब्यूटी देवी ,रामकली देवी आदि उपस्थित थे|

फोटो-प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!