डोभी।बहेरा थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार वाहन जांच के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरजापुल से एक एक्सयूवी 500 जिसका निबंधन संख्या जे एस एच 01 डीडब्ल्यू 4765 है , उस वाहन से स्टर्लिंग रिजर्व 375 एमएल का 95 बोतल,रॉयलस्टेग375 एमएल का 337 बोतल,रॉयल स्टेज 750 एमएल का 24 बोतल , रॉयल चैलेंज 750 एम एल का 24 बोतल , इंपीरियल ब्ल्यू 375 एम एल का 48 बोतल , किंग फिशर बियर 500 एमएल का 48 बोतल कुल मात्रा 240 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान नागेंद्र पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष पिता कामता महाराज ग्राम मलहद थाना बन्देया जिला औरंगाबाद , राहुल कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता अजय चौधरी ग्राम जयपुर थाना गुरुआ , राजेंद्र चौधरी उम्र करीब 41 वर्ष पिता रामचंद्र चौधरी ग्राम और थाना परैया दोनों जिला गया का है l उक्त तीनो व्यक्ति को गिरफ्तार कर बहेरा थाना कांड संख्या 116/25 दिनांक 20.08.2025 धारा 30.ए. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम दर्ज किया गया है। उक्त तीनों व्यक्ति को माननीय न्यायलय में उपस्थापन पश्चात् न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।












