वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र में आये दिन हो रही लगातार चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर गिरोह के तीन सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिये वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी दरम्यान बुधवार को जमुआवां रेलवे स्टेशन मोड़ पर वाहन चेकिंग के दरम्यान दो बाइक पर सवार चार लोग वापस मुड़कर भागने लगे, पीछा करने पर दोनों बाइक सवार गिर गये और भागने लगे, लेकिन एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान नवादा जिला अंतर्गत् सिरदला थाना के रेंगनियां टांड सोनारी निवासी छोटेलाल मांझी का पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ चोरी के वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। उसके निशानदेही पर उसके अन्य दो साथी क्रमश: रेंगनिया टांड निवासी अंकित कुमार एवं हिसुआ थाना अंतर्गत् तुंगीचक निवासी चंदन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अंकित कुमार को नाबालिग रहने के कारण उसे विधि निरूद्ध किया गया है। उनलोगों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस सहित दो मोबाइल व तीन बाइक बरामद की है, जबकि गिरोह का सरगना सहीत उसके अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। उसके गिरफ्तारी के बाद चोरी के मामलों का उद्भेदन कर लिया जायगा।
फोटो :- वजीरगंज थाना परिसर में गुरूवार को गृहभेदन मामले में गिरफ्तार शातिरों को प्रदर्शित करती पुलिस












