Wednesday, June 24, 2026
HomeBiharभूमि-राजस्व कार्य में लापरवाही: टिकारी के राजस्व कर्मचारी रंजन पासवान निलंबित

भूमि-राजस्व कार्य में लापरवाही: टिकारी के राजस्व कर्मचारी रंजन पासवान निलंबित

टिकारी। ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने भूमि राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में टिकारी अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजन पासवान को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

जांच में पाया गया कि संबंधित कर्मचारी ने दाखिल-खारिज में गड़बड़ी की है तथा राजस्व विभाग के फर्स्ट कम, फर्स्ट आउट (FIFO) नियम का पालन नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने 75 दिनों से अधिक समय तक कई आवेदनों को बिना किसी उचित कारण के लंबित रखा, जिससे आम जनता को भूमि संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तुरंत यह कार्रवाई की। ज़िला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर किसी व्यक्ति को हानि पहुँचाने या बिना कारण आवेदन लंबित रखने की शिकायत मिलेगी, तो जांच के बाद कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!