Monday, March 16, 2026
HomeBiharआज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक प्रतिनिधिमंडल गया कॉलेज, गया...

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक प्रतिनिधिमंडल गया कॉलेज, गया के प्राचार्य सतीश चंद्रा से मिला और स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुत देशविरोधी नुक्कड़ नाटक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

गयाजी।प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी गया कॉलेज इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह, मंत्री चंदन कुमार तथा उपाध्यक्ष सचिन कुमार शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 15 अगस्त को दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक पंकज कुमार द्वारा छात्रों के साथ प्रस्तुत नाटक स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला एवं देशविरोधी था।

प्राचार्य सतीश चंद्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में एक जाँच समिति गठित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एबीवीपी अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि “हमने कुलपति से भी यह मांग की है कि प्राचार्य पर भी कार्रवाई हो, क्योंकि उनके सामने ही यह देशविरोधी कृत्य हुआ है। अतः वे भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। एबीवीपी मंत्री चंदन कुमार ने कहा कि “देशभक्ति का कोई जाति और धर्म नहीं होता, लेकिन जिस प्रकार पंकज कुमार के नेतृत्व में नाटक प्रस्तुत किया गया, वह पूरी तरह देशविरोधी था और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन देशहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Most Popular

error: Content is protected !!