Saturday, February 14, 2026
HomeBiharबेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव से ट्रैक्टर चोरी।

बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव से ट्रैक्टर चोरी।

पंचानपुर बेला रोड से पंचानपुर के तरफ भागा चोर।


पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार।


बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव से अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित चोरी कर पंचानपुर के तरफ भाग। ट्रैक्टर मालिक अरविंद कुमार पिता स्वर्गीय नाथुन प्रसाद जो सिंघल गांव के निवासी है उन्होंने बताया कि मेरे घर के बाहर हर दिन के तरह ट्रैक्टर खड़ा था। लेकिन रात को 11 और से 12 के बीच में अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर लेकर भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई। हमने घर से निकाल कर उसको पीछा करने लगा तो ट्रैक्टर का कहीं अता पता नहीं चला। हमने कुछ दोस्त लोग को बताया तो उसने बताया कि विष्णुगंज में सरजू दास के दरवाजे पर गाड़ी खड़ा देखा है। जो सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है उसके बाद वह गाड़ी का कहीं आता-पता नहीं चला, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि आवेदन के उपरांत पुलिस जांच में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 25 जी ए 5722 है।

Most Popular

error: Content is protected !!