Sunday, March 8, 2026
HomeBiharराजस्व महा अभियान के तहत बेलागंज में कर्मचारी, अमीन, एवं अधिकारियों के...

राजस्व महा अभियान के तहत बेलागंज में कर्मचारी, अमीन, एवं अधिकारियों के दी गई प्रशिक्षण

राजस्व महा अभियान के तहत बेलागंज में कर्मचारी, अमीन, एवं अधिकारियों के दी गई प्रशिक्षण।

बेलागंज।आगामी 16 अगस्त से पूरे बिहार में शुरू हो रहे राजस्व महाअभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में राजस्व कर्मचारियों एवं सर्वेक्षण अमीन, अंचल अमीन आदि की एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी गजानन मेहता के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में सभी उपस्थित कर्मियों को राजस्व महाअभियान की सफलता की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। अंचलाधिकारी गजानन मेहता ने बताया कि भू बंदोबस्त एवं राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी में परिलक्षण त्रुटियों के त्वरित निराकरण करने हेतु छूटी हुई जमाबंदी ऑनलाइन करने एवं उतराधिकारी नामांतरण अथवा संयुक्त संपति के बंटवारे के स्थिति में  नामांतरण करने का निर्णय लिया गया है। उसी को लेकर आगामी 16 अगस्त को पूरे बिहार में राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जाना है। इस महाअभियान की सफलता की तैयारी को लेकर सभी राजस्व कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!