Tuesday, October 13, 2026
HomeBiharविधायक की पहल पर 24 घंटे के अंदर बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने...

विधायक की पहल पर 24 घंटे के अंदर बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के सहिया गांव स्थित पश्चिम बघार में पिछले कई दिनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को विधायक वीरेंद्र सिंह की पहल पर शनिवार को बदल दिया गया। बिजली विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब चार घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
ट्रांसफार्मर खराब होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घरों के साथ किसानों के सिंचाई मोटर भी प्रभावित थे। इससे ग्रामीणों को बिजली और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जबकि खेती के समय सिंचाई बाधित होने से किसान परेशान थे।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सहिया गांव के समाजसेवी एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ने मामले की जानकारी विधायक वीरेंद्र सिंह को दी। विधायक ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया।
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र सिंह की त्वरित पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदलने से घरेलू बिजली के साथ किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी सुचारू हो गई है।
इस दौरान राकेश सिंह, मनोज सिंह, नन्हक सिंह, सोनू सिंह, चंदन सिंह, ढूल्लू सिंह एवं अर्जुन कुमार की भी भूमिका रही। ग्रामीणों ने बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी त्वरित पहल की उम्मीद जताई।

Most Popular

error: Content is protected !!