Saturday, March 14, 2026
HomeBiharभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

गयाजी भारत रत्न सहित अनेक सर्वोच्च सम्मानों से अलंकृत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के अमर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं के द्वारा   उनके चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर  डॉ. मिश्रा ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व युग-युगांतर में ही जन्म लेते हैं। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, पत्रकार, वक्ता और दूरदर्शी विचारक भी थे। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग, सेवा और आदर्शों का अद्वितीय उदाहरण था। वे ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा।डॉ. मिश्रा ने कहा कि अटल जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर लाहौर बस यात्रा और कारगिल युद्ध में साहसिक नेतृत्व तक, उन्होंने हर परिस्थिति में राष्ट्र की गरिमा को बनाए रखा। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और सामरिक सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की।उन्होंने आगे कहा कि अटल जी की वाणी में सौम्यता और नीतियों में दृढ़ता का अद्भुत संगम था। वे विपक्ष में रहकर भी सम्मानित और सत्ता में रहकर भी विनम्र रहे। उनका “राजनीति में शुचिता” का मंत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. मिश्रा ने कहा – “आज हम सभी उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन और वंदन करते हैं। उनकी विचारधारा, उनका कर्मपथ और उनकी राष्ट्रभक्ति हमारे लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। अटल जी ने जो भारत के स्वर्णिम भविष्य का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए जीवनभर समर्पित रहेंगे। सभा का समापन भारत माता की जय, अटल जी अमर रहें और वंदे मातरम के नारों के साथ हुआ।

Most Popular

error: Content is protected !!