Saturday, March 21, 2026
HomeBiharबेलागंज प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से...

बेलागंज प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से फहरा तिरंगा

बेलागंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख कांति यादव ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में झण्डात्तोलन किया, पंडित यदुनंदन शर्मा (नियामतपुर आश्रम) में युवा समाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर कुमार, बेलागंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, चाकंद थाना परिसर में थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार सिंह, एम डब्लू मिशन रेवाड़ा स्कूल के डायरेक्टर मो0 वसीम अंसारी ने झंडातोलन किया। वहीं रेवाड़ा पश्चिमी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 190 में शबाना प्रवीण ने झंडातोलन किया।जिसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र, किसान भवन, मध्य विद्यालय बेलागंज , सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बेलागंज, झंण्डोत्तोलन किया गया। इसके अलावे कांग्रेस, राजद, भाजपा, जदयू एवं अन्य राजनैतिक मुख्यालय कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया।  सहित  सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत मुख्यालयों तथा संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा, सीओ गजानंद मेहता, अन्य समाजसेवी व जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!