बेलागंज।शनिवार को चाकंद थाना ने एक अजीबोगजीब मामला आया। एक महिला एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस लेकर पहुंची और पुलिस को सुपुर्द करते हुए कहा कि हमारे पति आए दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं और इसी हथियार से जान से मार देने की धमकी देते है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमराहा निवासी महिला तमन्ना प्रवीण ने अपने पति मो वसीम पर आरोप लगाया है कि उसके पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता है और घर में रखे हथियार से जान से मारने का धमकी देता है। आज जब पति घर में नहीं था तो मौके का फायदा उठाकर यह हथियार और कारतूस पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और पति पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि महिला के आरोप पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है






