Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत गया स्टेशन से 39 लीटर अंग्रेजी शराब के...

ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत गया स्टेशन से 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

गयाजी।गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत कार्रवाई करते हुए 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर गश्ती के दौरान की गई। आरपीएफ पोस्ट गया एवं अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या 5 स्थित वाटर वेंडिंग मशीन के पास तीन सफेद झोलों में रखी शराब के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (21 वर्ष), निवासी छोटी पहाड़ी, पटना तथा बैजनाथ कुमार (18 वर्ष), निवासी शिवचक माल बस्ती, पटना के रूप में हुई है।
दोनों के पास से बरामद शराब की अनुमानित कीमत 23,120 रुपये बताई गई है। जब्त शराब और दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया, जहां बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कांड संख्या 39/26 दर्ज किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!