मेहसी ।पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने आठ करोड़ की लागत से मेहसी प्रखण्ड के भीमलपुर कोठिया पथ में पुजाही नाला एवं फ़ार्म चौक से चक मसरुद महमदा पथ में दंडा नदी पर बनने वाले दो पुल निर्माण का शिलान्यास किया। कोठिया में आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दोनों पुल बन जाने के बाद इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। मेरी पहली प्राथमिकता विकास और क्षेत्र की जनता का सम्मान रहा है । अपने 10 वर्षीय कार्याकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य आवागमन सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र में विकास को लेकर अहम भूमिका निभाई।
*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट*












