Tuesday, July 7, 2026
HomeBiharरास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे से मारपीट में कई...

रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे से मारपीट में कई घायल, अस्पताल में भर्ती

वजीरगंज।प्रखंड के तरवां गांव में रास्ते को लेकर पुराने विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही  है।
पीड़ित पक्ष मुकेश शर्मा पिता स्व. सोहराय ठाकुर के अनुसार चंदन कुमार पिता विजय ठाकुर, विजय ठाकुर पिता कन्हाई ठाकुर, चिंता देवी पति विजय ठाकुर और उपेंद्र ठाकुर पिता विजय ठाकुर सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर मुकेश शर्मा, मनोज ठाकुर, चमेली देवी, आरती देवी, बिनीता देवी सहित कई लोगों के सिर फोड़ दिए।दुसरे पक्ष का भी कहना है कि इस मारपीट में उन्हें भी चोटें आई हैं।पीड़ितों का आरोप है कि विजय ठाकुर अक्सर नशे की हालत में रहता है और रास्ते के विवाद को लेकर कई बार मारपीट कर चुका है। पहले भी कई बार पंचायती हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!