Sunday, March 15, 2026
HomeBiharशेरघाटी से 2.406 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

शेरघाटी से 2.406 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

शेरघाटी।पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत शेरघाटी थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 2.406 किलो गांजा बरामद किया है। एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गुप्त सूचना पर शेरघाटी पुलिस ने बस स्टैंड के पास छापेमारी की, जहां सलाउद्दीन अंसारी, निवासी गोपालपुर, को दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से 19 पुड़िया में 80 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोपालपुर शिव मंदिर के पास वाहन जांच की, जहाँ मोटरसाइकिल सवार विनोद सिंह, निवासी सररिया थाना धनगाई, को पकड़ा गया। उसकी बाइक की डिक्की से 2.406 किलो गांजा बरामद किया गया।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में सलाउद्दीन अंसारी पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में आरोपी रहा है, जबकि विनोद सिंह पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!