गयाजी।उ.नि. जावेद एकबाल साथ प्र० आ० संजय कुमार राय, आ० अमित कुमार एवं आ० अनील प्रसाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के द्वारा गया स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 के मिडल FOB के पास आपराधिक गतिबिधी के निगरानी के दौरान समय करिब 04:15 बजे एक मोबाईल प्लेटफॉर्म नंबर 7 के ट्रैक मे गिरा हुआ दिखाई दिया। तत्पश्चात प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर मौजूद यात्रियों से घूमकर पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने अपना होना नहीं बताया थोरी देर बाद उसी मोबाईल पर कॉल आया जिसने अपना नाम अनुपम कुमार उम्र 26 वर्ष पिता यमुना सिंह पता कमालपुर थाना बरहरी जिला रोहतास बिहार बताया तथा बताया कि गाड़ी मे चढ़ने के दौरान उनका मोबाईल गिर गया है और यह उन्ही का मोबाईल है। तब उन्हे बताया गया की उनका मोबाईल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया मे सुरक्षित रखा गया है उचित दस्तावेज के साथ आकर अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है। सूचना उपरांत यात्री अनुपम कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर उचित दस्तावेज के साथ पहुंचे तो उन्हे मोबाईल दिखाया तो उनके द्वारा देखते ही अपने खोए हुए मोबाईल के रूप मे पहचान किए तब उनसे मोबाईल का लॉक खोलने को बोल गया तो उनके द्वारा लॉक खोल दिया गया जिससे स्पष्ट हुआ की ये उनका ही मोबाईल है जो आसमानी रंग का विवो कंपनी का मोबाईल है । उनके द्वारा उचित दस्तावेज प्रस्तुत किया गया जिसके सत्यापन उपरांत उनको उनका उपरोक्त मोबाईल सही सलामत सुपुर्द किया गया। जिसका किमत यात्री द्वारा 22000/- रुपया बताया गया। इसके लिए यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया।












