Friday, March 20, 2026
HomeBiharगायघाट विधायक के नेतृत्व में जनसुनवाई शिविर बना जनता की उम्मीदों का...

गायघाट विधायक के नेतृत्व में जनसुनवाई शिविर बना जनता की उम्मीदों का केंद्र

गायघाट ।प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई शिविर मंगलवार को न सिर्फ एक प्रशासनिक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह जनता और सरकार के बीच मजबूत संवाद का जीवंत उदाहरण बन गया। “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्रीमती कोमल सिंह ने किया।
शिविर शुरू होने से पहले विधायक कोमल सिंह ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की हर शिकायत का निष्पादन त्वरित, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि अब फरियादियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे — सरकार खुद जनता के द्वार तक पहुंच रही है।
इस जनसुनवाई अभियान को पंचायतवार 30 जनवरी तक चलाया जाएगा। पहले दिन मैठी, बेरूआ और बखरी पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्रखंड परिसर में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे साफ दिखा कि जनता को इस पहल से कितनी उम्मीदें हैं।
👉 प्रशासन द्वारा जनता की सुविधा के लिए सभी विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।
👉 सबसे ज्यादा भीड़ राशन कार्ड काउंटर पर रही, जहां 95 ग्रामीणों ने आवेदन दिया।
👉 राजस्व विभाग में 79 आवेदन प्राप्त हुए।
👉 मनरेगा काउंटर पर जॉब कार्ड बनवाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विधायक कोमल सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि “पंचायत की तय तिथि पर जो नहीं आ पाएंगे, उनका आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो समस्याएं प्रखंड स्तर पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए और जो मामले जिला स्तर के हैं, उन्हें तुरंत रिपोर्ट कर समाधान कराया जाए।
उन्होंने कहा —
🗣️ “हमारी सरकार जनता के साथ है, जनता के लिए है। नीतीश कुमार जी की सरकार का मूल मंत्र है – न्याय, नीति और सेवा। इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि जनता को सम्मान और समाधान देना है।”
जनसुनवाई शिविर ने यह संदेश दिया कि अब शासन सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई दे रहा है। विधायक कोमल सिंह का यह प्रयास क्षेत्र में सुशासन और संवेदनशील राजनीति की मिसाल बनता जा रहा है।
मौके पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ डॉ संजय कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, मुखिया प्रतिनिधि खदेड़न सिंह, प्रशांत ठाकुर, बीसीओ अजय किशोर, सीडीपीओ गोविन्द कुमार, एमओ विवेक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, रौशन सिंह सहित सभी विभागीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!