Thursday, June 25, 2026
HomeBiharगया–पटना रेलखंड पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, ट्रक चालक की...

गया–पटना रेलखंड पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, ट्रक चालक की हत्या की आशंका

बेलागंज।गया–पटना रेलखंड पर ओर हॉल्ट के पास मंगलवार की सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के धरनीपुर बीसियां निवासी 50 वर्षीय रमेश यादव के रूप में हुई है। रमेश यादव पेशे से ट्रक चालक थे। मृतक के भाई चंद्रिका यादव ने बेलागंज थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, रमेश यादव 4 दिसंबर को ट्रक संख्या यूपी 54 टी-5830 से खजूर लोड कर गया पहुंचे थे। 15 दिसंबर को उन्होंने फोन पर बताया था कि गया के पुरानी गोदाम स्थित ओम शांति ट्रेडर्स में माल उतारने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी दिन शाम के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। खोजबीन के दौरान रेलवे ट्रैक पर मिले शव की तस्वीर से पहचान हुई। आवेदन में ट्रक के गायब होने का भी उल्लेख है। परिजनों ने कमीशन एजेंट, माल भेजने वाले व्यक्ति और गोदाम मालिक पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!