Sunday, March 15, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री को सुनने के लिये आमंत्रण देने वजीरगंज पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

प्रधानमंत्री को सुनने के लिये आमंत्रण देने वजीरगंज पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

वजीरगंज। गयाजी में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी एवं उन्हें सुुनने को आमंत्रण देने शनिवार को राज्य कोयला मंत्री सतीश चंद्र दूबे वजीरगंज पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 अगस्त को हमलोगों के नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं, जिन्हें सुनने के लिये आप अपने वजीरगंज विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकत्र्ताओं एवं समर्थकों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहीं अन्य नेताओं ने कहा कि बिहार के सभी जिला का रिकॉर्ड गया में टूटेगा, जिसका अन्य कोई जिला रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगा। बैठक को जिला एवं राज्य महामंत्री एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। पंचायतों एवं बूथ स्तर से लोगों को ले जाने के लिये सुरक्षित वाहनों की सुविधा पर भी चर्चा की गई।

Most Popular

error: Content is protected !!