शेरघाटी अनुमण्डलीय अस्पताल मे प्रसव के लिए लाया गया मरीज को उचित इलाज उपचार नहीं मिला जिसके कारण नवजात शिशु की मौत हो गयी.परिजनों ने अस्पताल परिसर मे हंगामा किया.शेरघाटी अनुमण्डलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी ने भी मामले की जांच का आश्वासन दिया है स्थानीय लोगो ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अस्पताल व्यवस्था मे सुधार और ड्यूटी पर चिकित्सकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है. शेरघाटी शहर के रामना मोहल्ले की रहने वाली है प्रसूता महिला.












