Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharमगध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन नवादा विधि कॉलेज के प्रिंसिपल...

मगध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन नवादा विधि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी. एन. मिश्रा द्वारा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति शशि प्रताप शाही के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

गयाजी।मगध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन नवादा विधि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी. एन. मिश्रा द्वारा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति शशि प्रताप शाही के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कुलपति जी को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। यह भेंट विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के बीच शैक्षणिक समन्वय, सौहार्द और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का प्रतीक रही।इस अवसर पर डॉ. डी. एन. मिश्रा ने कहा कि कुलपति शशि प्रताप शाही के नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय ने छात्रों के सत्र प्रबंधन, परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से विधि शिक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मास्टर ऑफ लॉ (LL.M.) की पढ़ाई का प्रारंभ होना विधि के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इससे न केवल क्षेत्रीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि विधि अध्ययन एवं शोध को भी नई दिशा मिलेगी।डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि कुलपति जी के कुशल प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शी निर्णयों का सीधा लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिला है। सत्र समय पर संपन्न होना, अकादमिक गतिविधियों का सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के करियर उन्मुख कार्यक्रमों का विस्तार—ये सभी पहलेंविश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय इसी प्रकार विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर कुलपति शशि प्रताप शाही ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका प्रयास सदैव विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एक सशक्त सेतु बने रहने का रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं स्वयं को किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रखना चाहता। मेरा उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय के सभी छात्र और शिक्षक समान रूप से प्रगति करें और उनका भविष्य उज्ज्वल बने।” उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और नवाचार—ये तीनों विश्वविद्यालय की प्राथमिकताएँ हैं।कुलपति जी ने विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में न्याय, संवैधानिक मूल्यों और विधिक चेतना को सुदृढ़ करने में विधि के विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है दोनों शिक्षाविदों ने विश्वविद्यालय और नवादा विधि कॉलेज के बीच अकादमिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Most Popular

error: Content is protected !!