Sunday, March 15, 2026
HomeBiharस्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने किया...

स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गयाजी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौकी के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही कक्षा 9 की छात्रा प्रियंका कुमारी, जो इंग्लिश गांव की रहने वाली थी, को एक बेकाबू हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही चंदौती थानाध्यक्ष एवं नगर प्रखंड के बीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने मृतका के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Most Popular

error: Content is protected !!