Sunday, March 22, 2026
HomeBiharजहानाबाद में शराबबंदी कानून का उल्लंघन, पुलिस की छापेमारी में 94 बोतल...

जहानाबाद में शराबबंदी कानून का उल्लंघन, पुलिस की छापेमारी में 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

जहानाबाद।जहानाबाद कहा जाता है कि “कानून के हाथ बड़े होते हैं और इससे कोई बच नहीं सकता”। यह कहावत जहानाबाद में एक बार फिर सच साबित हुई। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद कई लोग अब भी गैरकानूनी तरीके से शराब की तस्करी और बिक्री में लिप्त हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस ने देवरिया इलाके में स्थित एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब की बोतलों को जप्त कर लिया है और घर को सील कर दिया है।

फिलहाल पुलिस घर मालिक की तलाश कर रही है और उसके खिलाफ पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में शराबबंदी लागू कर रखी है, बावजूद इसके आए दिन जहानाबाद समेत कई जिलों में शराब की तस्करी और अवैध कारोबार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!