Saturday, March 14, 2026
HomeBiharटिकारी मे वीआईपी पार्टी ने एक दिवसीय  समीक्षा बैठक की

टिकारी मे वीआईपी पार्टी ने एक दिवसीय  समीक्षा बैठक की

गया जिला के टिकारी प्रखंड स्थित वीआईपी पार्टी के कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकिशोर साहनी  एंव मंच का संचालन संतोष दांगी ने की। बैठक में वोटर अधिकार यात्रा का सफल समापन पर कार्यकर्ता कों धन्यवाद देने एव आगामी निकट विधानसभा चुनाव में जोश के साथ मैदान में उतरने के उदेश्य से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न होने के बाद माछ-भात का भोज किया गया।
इसके अलावे पाँच अन्य एंजेडा पर समीक्षा की गई। जिसमे
मुख्य एजेंडा  वोटर अधिकार यात्रा का सधन्यवाद ज्ञापन एव समीक्षा, हर कार्यकर्ता के घर के  छत पर  वीआईपी का झंडा, टिकट की दावेदारी एव तैयारी, 14 सितम्बर कों पटना माछ-भात में चलने की तैयारी, आईटी-सेल के कार्यों की समीक्षा, जिला कोर कमिटी का विस्तार। को लेकर
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपनी-अपनी बातें रखी। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष संजय बिंद,  जिला प्रभारी  राजकिशोर चौधरी, रिशु साहनी, अजय बिंद, सुनील सहनी,सुबोध दांगी, पूर्व मुखिया उदय प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष राजबालाभ पासवान, शिवशंकर बिंद,मुकेश,चंदन,अवधेश,आपुं,सोहराइ जी, आश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकत्ता मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!