Sunday, March 22, 2026
HomeBiharवोटर अधिकार यात्रा सफल बनाने को बैठक,राहुल गांधी, तेजस्वी करेंगे वोटर अधिकार...

वोटर अधिकार यात्रा सफल बनाने को बैठक,राहुल गांधी, तेजस्वी करेंगे वोटर अधिकार यात्रा

गायघाट ।आगामी 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय तेजस्वी यादव का आगमन जिले के गायघाट की पावन धरती पर होने जा रहा है।

इसी तैयारी को लेकर शुक्रवार को बेनीबाद स्थित राजा होटल पर राजद के युवा नेता आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में एकदिवसीय मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें शामिल राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान यात्रा की रूपरेखा,जनता की भागीदारी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में चंदन यादव,राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, अरुण ठाकुर समेत कई गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!