नल जल चलाने के लिए आया पैसा वार्ड सचिव आधा पैसा मांग रहा है, अब नल जल योजनाओं बाधित
गायघाट । सरकार की सात निश्चय योजना को धरातल पर आकार देने को ले प्रशासन गंभीर है। लेकिन मुखिया व पंचायत सचिव की मनमानी से योजना विवाद में फंस रही थी।लेकिन अब तो वार्ड सचिव की मनमानी के बाद नल जल योजनाओं बंद कर दिया गया है। आधा पैसा सचिव अरुण दास पर मांगने का आरोप वार्ड 7 शिवदाहा पंचायत के वार्ड सदस्य राधा देवी ने आरोप लगाते हुए पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की हैं ।पानी नहीं चलने से जिससे ग्रामीण जनता परेशान है। यहां वार्ड संख्या 7 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल-जल योजना चल रहा था। जिससे ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।वार्ड पंचायत के ग्रामीणों के निर्णय को दरकिनार करते हुए मनमानी पर उतारू हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वार्ड सदस्य वार्ड सचिव की मनमानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
दीपक कुमार












